दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ सड़क हादसा।

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ सड़क हादसा।


लकड़ियों से भरी पिकअप में कार ने पीछे से मारी टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त; कार सवार मौके से फरार।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 97/150 के पास निजाम नगर-परता का बास क्षेत्र में एक कार ने लकड़ियों से भरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार लकड़ियों से भरी पिकअप जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार लोग वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद कार की स्थिति देखकर टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार चालक ने पिकअप को पीछे से टक्कर क्यों मारी, इसकी भी जांच की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर वाहन चालकों में भी चिंता बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने