राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी विजयी।

 राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी विजयी।



22 मत हासिल कर ०4 मतों के अंतर से जीते,अनिल गुप्ता को मिले 18 मत!


अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने जीत दर्ज की। मतदान में डॉ. सर्वेश सैनी को 22 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल गुप्ता को 18 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार डॉ. सर्वेश सैनी ने ०4 मतों के अंतर से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो नामांकन निरस्त हो गए, जबकि एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी और अनिल गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला रह गया। मतदान के बाद मतगणना में डॉ. सर्वेश सैनी को 22 और अनिल गुप्ता को 18 मत मिले।

गौरतलब है कि राजगढ़ नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा को ०6,कांग्रेस को ०3 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों को 31 वार्डों में जीत मिली थी। इसके बावजूद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारते हुए दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया है।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा की रेखा सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 18 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल किया था। अब उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सर्वेश सैनी की जीत के साथ राजगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों प्रमुख पद भाजपा के खाते में चले गए हैं।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम के बाद अब सभी की निगाहें नगरपालिका की नई बोर्ड व्यवस्था,निर्वाचित पार्षदों की भूमिका तथा आगामी विकास कार्यों और कार्यप्रणाली पर टिकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने