अलवर में पेयजल आपूर्ति बढ़ी, गर्मी से पहले तैयारी तेज।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर में गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही जलापूर्ति बढ़ाने की दिशा में विभागीय स्तर पर काम किया जा रहा है। गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
शहर में बढ़ती पेयजल मांग को देखते हुए जलापूर्ति के समय और मात्रा में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हो और लोगों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध हो सके।
वहीं, जिन क्षेत्रों में गर्मी के दौरान पानी की मांग अधिक बढ़ जाती है, वहां विशेष निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है। लीकेज,कम दबाव और अन्य तकनीकी समस्याओं को समय रहते दूर करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
पेयजल व्यवस्था को लेकर आमजन से भी पानी का दुरुपयोग नहीं करने और आवश्यकता के अनुसार ही पानी इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।

