माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 73 मरीजों को मिला लाभ।

 माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 73 मरीजों को मिला लाभ।



*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाडी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 73 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने बताया कि शिविर के दौरान मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर),डायबिटीज,अस्थमा, दमा एवं हृदय संबंधी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। जांच के बाद पात्र मरीजों को उपचार के लिए निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉ. वीरेंद्र कुमार मीणा, डॉ. रोहित शर्मा, डीईओ महेंद्र प्रजापत,स्पारो टेक्निशियन दीपिका,लैब टेक्निशियन खुशबू ज्योतिषी, एक्स-रे टेक्निशियन विश्व सुगंध,फार्मासिस्ट सीताराम सैनी,ईसीजी सुशीला गुर्जर, एएनएम रुकसार बानो एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर संतोष शर्मा सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं।

शिविर के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच,चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से स्थानीय लोगों को समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने