‘बसवा के सिकन्दर @1990’ सहपाठियों ने चेयरमैन छोटेलाल गुर्जर को दी बधाई।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):- बसवा- राजगढ़ उपखंड के समिप बसवा नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन छोटेलाल गुर्जर इंटोड़ा को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उनके पुराने स्कूल-कॉलेज के सहपाठियों एवं ‘बसवा के सिकन्दर @1990’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े अभिन्न मित्रों ने बैठक आयोजित कर उनकी शानदार जीत पर खुशी का इजहार किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में ग्रुप के प्रमुख साथी जितेन्द्र कुमार मिश्रा, विजय सिंह गुर्जर, पून्याराम मीना, गोपाल टिक्किवाला सहित अन्य सहपाठियों ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छोटेलाल गुर्जर की जीत बसवा क्षेत्र में विकास के नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि छोटेलाल गुर्जर जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले सच्चे जनसेवक हैं।
सहपाठियों ने विश्वास जताया कि छोटेलाल गुर्जर अपने कार्यकाल में बसवा क्षेत्र को विकास और उन्नति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। सभी मित्रों ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके सुखद, सफल एवं स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान इंटोड़ा परिवार में एक तीय की बैठक होने के कारण छोटेलाल गुर्जर ने माला एवं साफा पहनने से परहेज किया। उन्होंने सभी मित्रों द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मित्रों का स्नेह और विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।
