दो माह की एडवांस बिजली सिक्योरिटी के नोटिस पर भड़की सीपीआई, बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन ‘महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली विभाग का नया बोझ क्यों?’—नोटिस वापस लेने की मांग।

 दो माह की एडवांस बिजली सिक्योरिटी के नोटिस पर भड़की सीपीआई, 

बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन

‘महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली विभाग का नया बोझ क्यों?’—नोटिस वापस लेने की मांग।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को दो माह की एडवांस राशि बतौर सिक्योरिटी जमा कराने के जारी किए गए नोटिस के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) शहर कमेटी ने मंगलवार को लाल डिग्गी स्थित सहायक अभियंता बिजली विभाग कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जारी नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर दो माह की एडवांस सिक्योरिटी राशि जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। नोटिस में राशि जमा नहीं कराने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। पार्टी ने इसे आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की मार से आम आदमी पहले ही परेशान है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है,ऐसे में बिजली विभाग की ओर से एडवांस भुगतान का अतिरिक्त बोझ डालना जनता के साथ अन्याय है। सरकार को राहत देने के बजाय नए-नए आर्थिक भार डालने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बिजली विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस वापस लेने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो पार्टी आमजन को साथ लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में जिला सचिव तेजपाल सैनी, राजकुमार बक्शी, कालीचरण जोशी, पदमचंद शर्मा, सुबह सिंह मीणा, चंद्रपाल सिंह, कैलाश सिंह सैनी, बृजमोहन मिश्रा, बाबूलाल लखपति,रंजीत बैरवा,महेंद्र कौशिक, दक्षता तंवर,प्रकाश जोशी,गजराज सिंह,राकेश तिवारी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने