रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न, श्रीप्रकाश शुक्ल फिर अध्यक्ष, गिरिजा शंकर यादव मंत्री बने

 रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न, श्रीप्रकाश शुक्ल फिर अध्यक्ष, गिरिजा शंकर यादव मंत्री बने




सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा, महिला प्रकोष्ठ का भी हुआ गठन


सम्वाददाता संतोष कुमार 


 उत्तर प्रदेश बलरामपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, शाखा बलरामपुर डिपो (देवीपाटन क्षेत्र) का वार्षिक संगठनात्मक चुनाव रविवार को डिपो परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रवि प्रताप सिंह और दिलीप कुमार तथा पर्यवेक्षक उमेश कुमार व शमशाद अहमद की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।


चुनावी सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने की। बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी पर दोबारा विश्वास जताते हुए उसे यथावत रखने का निर्णय लिया। इसके तहत श्रीप्रकाश शुक्ल को पुनः शाखा अध्यक्ष तथा गिरिजा शंकर यादव को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी में अनज सिंह, गुलजार अहमद, संजीव दुबे, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद एजाज, अशोक पाल, राजू बिहारी, आफाक जागरूक, राजेंद्र, नवीन, पारसनाथ, पुष्पा देवी, संतोष पांडे, सोनू, भर्ती, अभिनव तिवारी, रामपाल, सद्दाम अहमद, लालचंद, राजकुमार, अजय कुमार, नंदू यादव और अमर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


बैठक में महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। इसमें प्रतिभा पांडे को संयोजिका, पुष्पा चौधरी को सचिव और नेहा सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने