श्री भर्तृहरि धाम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी।

 श्री भर्तृहरि धाम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी।



०4 सितंबर को अभिषेक, भजन संध्या और मध्यरात्रि आरती का होगा आयोजन।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- श्री राजर्षि अभय समाज अलवर द्वारा आगामी ०4 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री भर्तृहरि धाम मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव के तहत दिन में भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत अभिषेक किया जाएगा तथा उन्हें नई एवं आकर्षक पोशाक धारण कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि रात्रि ०9 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा, जो मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी। भजन संध्या में संस्था के कलाकारों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालु एवं भक्तगण भी भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी,सदस्यगण, स्वयंसेवक,कलाकार तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

संस्था के महानिर्देशक मनोज गोयल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का संपूर्ण कार्यक्रम संस्था के नृत्य एवं संगीत निर्देशक जितेंद्र गुप्ता के निर्देशन में संपन्न होगा। संस्था की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं दूसरी और माचाडी़,राजगढ़,रैणी कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूम-धाम के साथ मनाई जाएगी। श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष व अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाडी़ को यह जानकारी श्री राजऋषि अभय समाज के प्रचार मंत्री पंडित देवराज शर्मा द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने