राजगढ़ भाजपा मंडल ने फूंका चुनावी बिगुल, आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर बनाई रणनीति अमित शाह के प्रस्तावित दौरे और तिरंगा रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां,संगठन मजबूती पर जोर।

 राजगढ़ भाजपा मंडल ने फूंका चुनावी बिगुल, आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर बनाई रणनीति

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे और तिरंगा रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां,संगठन मजबूती पर जोर।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों को लेकर व्यापक मंथन किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में विशेष रूप से 16 अगस्त को अलवर में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन,13 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा रैली तथा आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ प्रभारी गोरधन सिंह,भाजपा प्रत्याशी डॉ.बन्नाराम मीना एवं विजय समर्थलाल मीना मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रम संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिचय देने का अवसर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा रैली में अधिक से अधिक भागीदारी जुटाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से आमजन को भी रैली से जोड़ने तथा राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को भव्य रूप देने की अपील की गई। वहीं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर वार्ड प्रभारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि गुरुवचन,जिलापार्षद सैदावत, निवर्तमान चेयरमैन सतीश दुहारिया,मंडल महामंत्री जगदीश सैनी आर्यभट्ट, लोकेश रावत,प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी,बेनी सैनी,अशोक बजाज,नरेंद्र अवस्थी,बादल सैन,प्रदीप शर्मा,अजय यादव, रूपनारायण मीना,नवल सिंह, महावीर सैन,प्रमोद शर्मा, शेखर तमोली,दिनेश सैन, गिर्राज सैनी (मैदानी),उमेश मंडावरिया,तुलसी शर्मा, मोहन मीना,मुन्नालाल सैनी, अभिषेक शर्मा,कपूर गुप्ता, सुखराम मीना,नंदू सैनी,खेम सैनी,शेखर वशिष्ठ,रामफूल सैनी,शिव कुमार सैनी,प्रीति विजय,नीरज शर्मा,किरण शर्मा सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी,वार्ड प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह नजर आया। पदाधिकारियों ने एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय संगठनात्मक भागीदारी के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने