पत्रकारों पर अपराध करने वालों के खिलाफ होगी त्वरित कार्यवाही : राजस्थान पुलिस
सुरक्षित पत्रकारिता, सशक्त लोकतंत्र का आधार : राजस्थान पुलिस
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- लोकतंत्र में पत्रकारिता की अहम भूमिका और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने महत्वपूर्ण संदेश दिया है। पुलिस ने पत्रकारों की सुरक्षा,स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि सुरक्षित पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है।
राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर पोस्ट साझा कर कहा कि लोकतंत्र की आवाज को निर्भीक बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए पत्रकारों की सुरक्षा,स्वतंत्रता और उन्हें न्याय मिलना आवश्यक है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित कार्यवाही,निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्थान पुलिस के इस संदेश को पत्रकार जगत में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की यह प्रतिबद्धता स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
