नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी, तीन लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

 नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी, तीन लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन



बाल दिवस के रूप में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद


जिला सम्वाददाता 


 उत्तर प्रदेश बलरामपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तहसील स्थित कैंप कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।


आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू का योगदान अविस्मरणीय


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी दूरदर्शी सोच, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और बच्चों के प्रति अगाध स्नेह ने उन्हें देशवासियों के बीच विशेष पहचान दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता के बाद देश को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


तीन लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर ली सदस्यता


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर सोहनलाल शुक्ला, पंकज कुमार शुक्ला और तुफैल अहमद खां ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।


कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी


विचार गोष्ठी में एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, अवधेश पाल सिंह, विनय मिश्रा, विजय उपाध्याय (शानि), मोहम्मद जमील, अमेरिका कुरील, मनीष यादव तथा जिला मीडिया प्रभारी विजय चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों, उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी सोच को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने