भगवान लक्ष्मी नाथ व ठाकुर जी को चढ़ाया गया छप्पन भोग अन्नकूट की झांकी देखने के लिए उमड़ें श्रद्धालु

 भगवान लक्ष्मी नाथ व ठाकुर जी को चढ़ाया गया छप्पन भोग अन्नकूट की झांकी देखने के लिए उमड़ें श्रद्धालु



पीपाड सिटी। कस्बे के लक्ष्मीनाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया ।मंदिर में लोगों ने ठाकुर जी भगवान की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की वह अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया । मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी नाथ मंदिर में विशेष दीपमाला सजाई गई प्रसाद लेने को लेकर श्रद्धालु में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ।स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें श्रद्धालु भाव विभोर हो गए मंदिर समिति के मंत्री पपसा जाजु ने बताया कि मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे भगवान को 56 अलग-अलग व्यंजन बनाकर भोग लगाया गया ।पंडित ओम पुजारी विशेष पूजा अर्चना करवाई । इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है भगवान को अन्नकूट का भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया महिलाओं द्वारा मंदिर की विशेष साथ सजावट की गई।इस मौके पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सुधीर मुंदड़ा, ओमप्रकाश सोमानी,गोविंद मुथा,पपसा जाजू,श्याम मुंदडा,सुरेंद्र भूतड़ा,कैलाश जाजू,मनमोहन राठी,गोविन्द साबू, जितेंद्र धूत,नवीन मनिहार,महिला मंडल अध्यक्ष नर्मदा राठी,विनीता मुथा, ने अपना सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने