*भरतपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार, 20 नवम्बर को भरतपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे
। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 9.15 बजे नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस से सड़क मार्ग द्वारा भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल बागडे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे रूपवास क्षेत्र के बोकौली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर्स प्राइवेट लिमिटेड पहुचेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात राज्यपाल अपरान्ह 2 बजे जयपुर के लिये रवाना होंगे।*
