एक सप्ताह में सोना ₹1,576 और चांदी ₹13 हजार से ज्यादा सस्ती।


 एक सप्ताह में सोना ₹1,576 और चांदी ₹13 हजार से ज्यादा सस्ती।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-नई दिल्ली- सोने और चांदी की कीमतों में एक सप्ताह के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,576 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13,071 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,28,289 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को इस गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है। आने वाले दिनों में डॉलर की चाल,ब्याज दरों और वैश्विक घटनाक्रमों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर बना रह सकता है।

IBJA के भाव बाजार के लिए बेंचमार्क माने जाते हैं। आभूषण खरीदते समय स्थानीय टैक्स,मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ने से दुकानों पर कीमतें अलग हो सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने