पर्यटकों के सामने आया बाघ, सरिस्का में रोमांचित हुए सैलानी।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व में गुरुवार को उस समय पर्यटकों के बीच रोमांच और उत्साह का माहौल बन गया, जब सफारी के दौरान एक बाघ पर्यटकों के सामने आ गया। बाघ को सामने देखकर पर्यटकों की नजरें उसी पर टिक गईं। इस दौरान पर्यटकों ने बाघ की गतिविधियों का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।
सरिस्का के जंगल क्षेत्र में सफारी कर रहे पर्यटक वन क्षेत्र में बाघ को देखकर रोमांचित नजर आए। बाघ कुछ समय तक पर्यटकों के सामने दिखाई देता रहा। पर्यटकों ने बिना शोर किए बाघ की गतिविधियों को नजदीक से देखा और इस यादगार पल को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाघ के जंगल में विचरण का वीडियो अब पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के साथ पर्यटकों को भी सफारी के दौरान लगातार वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। बाघ का अचानक सामने आना पर्यटकों के लिए किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं होता। जंगल में बाघ को उसके प्राकृतिक वातावरण में विचरण करते देखना पर्यटकों के लिए यादगार पल बन जाता है।
वीडियो में बाघ को जंगल के बीच घूमते हुए देखा जा सकता है। बाघ के दिखाई देने के बाद पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया और उन्होंने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। सरिस्का में बाघ की यह साइटिंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
