नवनिर्वाचित पार्षद अनिल राठी का सम्मान
पीपाड़ शहर। जय महेश सेवा समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाल ही में सम्पन्न नगर पालिका चुनाव में निर्वाचित समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा पार्षद अनिल राठी का शॉल एवं साफा पहनाकर तथा श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
समिति मंत्री मनमोहन राठी ने बताया कि अनिल राठी ने 140 मतों से जीत दर्ज कर महेश्वरी समाज का गौरव बढ़ाया। इस दौरान समिति संयोजक पप्पू सोमानी, कोषाध्यक्ष कैलाश धुत, सहमंत्री गोविन्द मुथा सहित समिति एवं समाज के सदस्य मौजूद रहे।
