पूर्वाभ्यास में कलाकार निखार रहे अभिनय कला।

 पूर्वाभ्यास में कलाकार निखार रहे अभिनय कला।





*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर श्री राजर्षि अभय समाज संस्था की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाली श्री रामलीला एवं महाराजा भर्तृहरि नाटक की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। संस्था के रंगमंच पर 15 अगस्त से प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक कलाकारों का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है।

पूर्वाभ्यास के दौरान कलाकार अपने-अपने पात्रों की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्हें पात्र के अनुरूप संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, मंच संचालन एवं अभिनय की बारीकियों का अभ्यास कराया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य नए कलाकारों को अभिनय का प्रशिक्षण देना तथा अनुभवी कलाकारों के अभिनय को और अधिक प्रभावशाली बनाना है।

संस्था के महानिदेशक एवं उपनिदेशक द्वारा पूर्वाभ्यास के दौरान कलाकारों को उनके पात्रों के संवाद,प्रस्तुतीकरण तथा मंच पर अभिनय करने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है। इससे कलाकार अपने पात्र को बेहतर ढंग से समझकर मंच पर प्रभावी प्रस्तुति दे सकेंगे।

संस्था के प्रचार मंत्री देवराज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कई नए कलाकार भी संस्था से जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो महिला या पुरुष अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और संस्था के साथ जुड़कर अभिनय करना चाहते हैं, वे पूर्वाभ्यास के समय संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

संस्था द्वारा रामलीला एवं महाराजा भर्तृहरि नाटक की प्रभावी प्रस्तुति के लिए कलाकारों को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि मंचन के दौरान दर्शकों को बेहतर और यादगार प्रस्तुति देखने को मिले। श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाडी को यह जानकारी श्री राजर्षि अभय समाज अलवर के प्रचार मंत्री पंडित देवराज शर्मा द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने