बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, 28 से 30 सितंबर तक नहीं होगी हड़ताल।

 बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, 28 से 30 सितंबर तक नहीं होगी हड़ताल।



IBA और UFBU के बीच बैठक में बनी सहमति, बाकी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर बनेगी हाईलेवल कमेटी।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- देशभर के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। यह निर्णय 27 सितंबर की देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।

जानकारी के अनुसार,27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक में बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति बनी।

बैठक में विशेष रूप से बाकी शनिवारों को अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस मुद्दे पर आगे चर्चा और समाधान के लिए IBA तथा UFBU की एक हाईलेवल कमेटी तत्काल गठित करने का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी इस मांग सहित संबंधित विषयों पर विचार कर आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

हड़ताल टलने से बैंकिंग सेवाओं को लेकर बनी अनिश्चितता फिलहाल समाप्त हो गई है। इससे आम बैंक ग्राहकों को भी राहत मिली है, क्योंकि तीन दिन की हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं, नकद लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ने की आशंका थी।

UFBU की ओर से बैठक के निर्णय की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के आधार पर हड़ताल को टालने का फैसला किया गया है। अब हाईलेवल कमेटी की चर्चा और आगामी निर्णयों पर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नजर रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने