सिने सितारों की चमक के बीच नवागंतुकों का स्वागत, शंकरा ग्रुप में ‘एलान-2026’ यादगार बना

 सिने सितारों की चमक के बीच नवागंतुकों का स्वागत, शंकरा ग्रुप में ‘एलान-2026’ यादगार बना




जयपुर (कुकस)। शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वार्षिक नवागंतुक स्वागत समारोह ‘एलान-2026’ धूमधाम से आयोजित हुआ। सी.वी. रमन सभागार में हुए कार्यक्रम में फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा, अभिनेता बॉबी देओल समेत फिल्म, मीडिया, शिक्षा, प्रशासन और बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। प्रकाश झा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर प्रयास और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। बॉबी देओल ने युवाओं से सपनों को पूरा करने के लिए ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं अन्य अतिथियों ने मीडिया, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में रूस की मिनेन यूनिवर्सिटी की प्रो. सोफिया और प्रो. मरिना ने विद्यार्थियों के लिए रूसी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की। प्रतियोगिताओं में चिराग पराशर को मिस्टर फ्रेशर और आरोही को मिस फ्रेशर चुना गया। निखिल पांडेय मिस्टर पर्सनालिटी और दक्षता मिस पर्सनालिटी बनीं। अध्यक्ष डॉ. संत कुमार चौधरी ने आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं वैश्विक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह का समापन लोक नृत्य, संगीत प्रस्तुतियों और रात्रिभोज के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने