मालाखेड़ा: सभापति पद ST के लिए आरक्षित,कांग्रेस से सावित्री मीणा का नाम सबसे आगे,वार्ड 17 से लड़ेंगी चुनाव,सभापति के लिए प्रबल दावेदार।

 मालाखेड़ा: सभापति पद ST के लिए आरक्षित,कांग्रेस से सावित्री मीणा का नाम सबसे आगे,वार्ड 17 से लड़ेंगी चुनाव,सभापति के लिए प्रबल दावेदार।



*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-मालाखेड़ा- अलवर जिले की मालाखेड़ा नगर पालिका में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका का सभापति पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सावित्री नरेंद्र मीणा का नाम प्रबल दावेदारों में सबसे आगे माना जा रहा है।

सावित्री मीणा अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं और उनका राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है। उनकी दावेदारी को उस समय और मजबूती मिली है,जब उनका संभावित चुनावी क्षेत्र वार्ड नंबर 17 भी ST महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि सावित्री मीणा वार्ड 17 से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं और जीत हासिल करने की स्थिति में सभापति पद के लिए कांग्रेस की मजबूत दावेदार बन सकती हैं।

स्थानीय राजनीति में सक्रिय रही सावित्री मीणा आमजन से सीधे जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं। राजनीतिक पदों पर रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा और कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के बीच सक्रिय भूमिका निभाई। समर्थकों का कहना है कि उनके सरल व्यवहार और लंबे राजनीतिक अनुभव के कारण उन्हें क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन प्राप्त है।

*लंबा और सक्रिय राजनीतिक सफर*

सावित्री नरेंद्र मीणा का राजनीतिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। वर्ष 2005 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जिला पार्षद का चुनाव 10,403 वोटों से जीता। इसके बाद जिला परिषद की राजनीति में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही और उन्होंने टीकाराम जूली को जिला प्रमुख बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

महिला कांग्रेस संगठन में भी सावित्री मीणा विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। वह 2015 से 2018 तक चार बार प्रदेश महासचिव,महिला कांग्रेस के पद पर रहीं। वर्ष 2019 से लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष,महिला कांग्रेस के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रही हैं।

वर्तमान में वह मालाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मालाखेड़ा में आयोजित सभा की प्रभारी की जिम्मेदारी भी वह संभाल चुकी हैं।

*आरक्षण के समीकरणों से मजबूत हुई दावेदारी*

राजनीतिक जानकारों के अनुसार सभापति पद का ST वर्ग के लिए आरक्षित होना और वार्ड नंबर 17 का ST महिला के लिए आरक्षित होना सावित्री मीणा के पक्ष में महत्वपूर्ण राजनीतिक समीकरण बना सकता है। लंबे संगठनात्मक अनुभव, स्थानीय पकड़ और कांग्रेस में सक्रिय भूमिका के चलते उनका नाम सभापति पद के संभावित उम्मीदवारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है।

हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस पार्टी की टिकट चयन प्रक्रिया और चुनाव परिणामों के बाद ही होगा,लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में मालाखेड़ा नगर पालिका के सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से सावित्री नरेंद्र मीणा को एक मजबूत और प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने