राजस्थान बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर वकीलों ने किया अधिवक्ता प्रशांत शर्मा काभव्य स्वागत सत्कार
यह जीत मेरी नहीं बल्कि सभी अधिवक्ता साथियों की जीत
जयपुर, राजस्थान बार काउन्सलिंग के चुनाव पिछले कई वर्षों से विलंबित चल रहे थे। इस बार राजस्थान बार काउंसलिंग के चुनाव संपन्न हो गए हैं। बार काउंसिलिंग के चुनाव में ईस बार काफी चर्चा रही क्योंकि चुनाव में विवाद के चलते कई जगह दोबारा चुनाव कराए गए। काफी दिनों तक चलने वाली मतगणना के बाद धीरे-धीरे चुने गए सदस्यों के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। जिसमें बार काउंसलिंग राजस्थान के चुनाव में अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के सदस्य निर्वाचित होने पर वकीलों में एक खुशी का माहौल देखा गया। राजस्थान उच्च न्यायालय प्रांगण में अपने अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के निर्वाचित होने पर सभी ने एक दूसरे का मिठाइयों से मुंह मीठा कराया और अधिवक्ता प्रशांत शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं दी प्रशांत शर्मा के सदस्य निर्वाचित होने पर आज उच्च न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने अपने चुनावी दौर के संघर्ष के साथी एवं सभी अधिवक्ताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया शर्मा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि यह जीत मेरे साथियों की जीत है जिन्होंने मेरे साथ दिन-रात मेहनत करी और यह इस मेहनत का परिणाम है की राजस्थान बार एसोसिएशन के चुनाव में हमारी विजय हुई मैं सभी साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपका विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। और हर समय अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रयासरत रहूंगा। राजस्थान बार काउंसलिंग निर्वाचित सदस्य प्रशांत शर्मा चुनावी विजय की खुशी बड़े हर्ष के साथ मनाते हुए अपने चेंबर के सभी साथियों का चुनाव में दिन-रात कार्य करने अपनी कमेटी के सदस्यों का माला व साफा पहनाकर आभार जताते इस अद्भुत अवसर पर सभी अधिवक्ता जिसमें अमित जिंदल,आश्रित गौतम, सुधीर यादव, भारतेश जोशी, नीतू भंसाली, एडवोकेटपूजा शर्मा, दीप्ति जिंदल,विजयलक्ष्मी गौतम, एडवोकेट नीलम, एडवोकेट अतुल शर्मा, किरण यादव, अनुराग शर्मा, सोमेश त्रिवेदी, जितेंद्र सोयल, रीना सोलंकी,यशोदा, सीमा शर्मा, कृतिका बंसल, ब्राह्मी जैन, नीति, सुनीता मीणा, कौशल और अधिवक्ता रोहित एवं अन्य कई अधिवक्ता गणों ने विजय प्रशांत शर्मा का जोर-शोर से अभिनंदन किया।
