माचाड़ी सीएचसी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 मरीजों को मिला उपचार का लाभ।

 माचाड़ी सीएचसी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 मरीजों को मिला उपचार का लाभ।


लूपिन फाउंडेशन की पहल से मरीजों की जांच,परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीनकाल में अलवर जिले की राजधानी के गौरव से जुड़ा माचाड़ी कस्बा बुधवार को स्वास्थ्य सेवा के एक महत्वपूर्ण आयोजन का साक्षी बना। माचाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 72 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप,डायबिटीज,अस्थमा, दमा एवं हृदय संबंधी बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद एवं पात्र मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र कुमार मीणा, डॉ. कविता राजपूत,डॉ. सपोर्ट महेंद्र सिंह,सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, डीईओ दिलीप, फार्मासिस्ट महेश,रेडियोग्राफर विश्वसुगंध, काउंसलर महिमा सिंह, लैब तकनीशियन खुशबू ज्योतिषी, स्पायरोमेट्री तकनीशियन दीपिका सिंह,ईसीजी तकनीशियन अंजलि जांगिड़, एएनएम रुकसार एवं गोपेश शर्मा सहित लूपिन फाउंडेशन का स्टाफ मौजूद रहा।

शिविर में मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली। समय पर बीमारी की पहचान, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण के माध्यम से शिविर ने जरूरतमंद मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने